फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्न साइट पर विवाहिता की फोटो, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबरसिटी में एक विवाहिता के फेसबुक अकाउंट से फोटो चुराकर पोर्न साइट पर डालने का मामला सामने आया है। इस मामले के खुलासे के बाद विवाहिता के परिजनों ने पुलिस से संपर्क कर अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है जिसमें साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है। मामला एक विवाहित महिला से संबंधित है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विवाहिता का फेसबुक पर अकाउंट है। जिसे वह यूज करती है। कुछ दिनों पहले उसके जानकारों का फोन आया कि विवाहिता की पोर्न साइट पर फोटो अपलोड है।

फोटो के साथ की गई छेड़छाड़

पोर्न साइट पर अपलोड फोटो के साथ छेड़छाड़ करते हुए उनका दुरूपयोग किया गया है। इस पूरी जानकारी के बाद विवाहिता के परिजनों ने गंभीरता से लेते हुए पुलिस को शिकायत दी।

विवाहिता की तरफ से मिली शिकायत के आधार पर सेक्टर पांच थाना पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी के मुताबिक मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है महिला के फ्रेंडलिस्ट में शामिल लोगों की सूची तैयार की जा रही है इसमें किसी जानकार के होने की भी जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में पुलिस की साइबर सेल शाखा से भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान

-फेसबुक समेत तमात सोशल साइट्स पर खासतौर पर युवतियां, महिलाएं फोटो प्राइवेसी का ध्यान रखें।
-अपनी फोटो को प्राइवेट सेटिंग से डाउनलोड मोड में न रखे।
-अनजान लोगों से दोस्ती करने से पहले उनके बारें में पता जरूर कर ले।
-फेसबुक पर अपनी असली फोटो शेयर न करें।
-अनजान लोगों को अपने व्हॉट्स एप नंबर देने से परहेज करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें