फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चों संग बीवी लापता: सुबह गया ड्यूटी... रात में पत्नी मिली गायब, पति ने उसकी बेवफाई का पेश किया ऐसा सबूत

Mon, 12 May 2025 05:30 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल

सार

पति ने आसपास व रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन पत्नी और बच्चे कहीं नहीं मिले। बाद में उसे पता चला कि महिला के संबंध किसी अन्य युवक से थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ अचानक घर से लापता हो गई। पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी एक युवक के साथ अफेयर में थी और उसी के साथ फरार हो गई है। साथ ही घर से नकदी और गहने भी ले गई है। 

विज्ञापन

युवक ने थाना कैम्प में शिकायत दी है कि उसकी पत्नी 11 मई 2025 को सुबह करीब 10 बजे उसके काम पर जाने के बाद घर से अचानक गायब हो गई। जब वह करीब 11 बजे घर लौटा तो पत्नी और उसके दो छोटे बच्चे (उम्र 4 और 5 वर्ष) घर पर नहीं थे। साथ ही घर में रखे गहने और नकद राशि भी गायब थी।

उसने अपने आसपास व रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन सपना और बच्चे कहीं नहीं मिले। बाद में उसे पता चला कि महिला के संबंध किसी अन्य युवक से थे। पति के अनुसार, उसे एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजी, जिसमें दोनों के बीच प्रेम संबंधों की बात सामने आई।
विज्ञापन

इससे उसे शक है कि महिला उस युवक के साथ ही बच्चों को लेकर भाग गई है। शिकायत में पति ने बताया कि घर से जाते समय सपना कानों के कुंडल, चैन, अंगूठी और 60,000 रुपये भी साथ ले गई। जब उसने पत्नी के मायके पक्ष से संपर्क किया तो उल्टा उसे ही दोषी ठहराया गया और जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें