फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्रामः समलैंगिक राष्ट्रीय खिलाड़ी के साथ रह रही थी विवाहिता

Thu, 27 Jun 2019 04:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
पति की प्रताड़ना से तंग आकर राजस्थान निवासी विवाहिता के समलैंगिक साथी के साथ भागकर गुरुग्राम में रहने का मामला सामने आया है। समलैंगिक साथी राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रह चुकी है। 
विज्ञापन


वह मानेसर स्थित निजी कंपनी में सुपरवाइजर है। परिजनों की शिकायत पर राजस्थान पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस के आधार पर दोनों को मानेसर क्षेत्र से पकड़ा। मजिस्ट्रेट के सामने दोनों ने साथ रहने का बयान दिया। इसके बाद राजस्थान पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया।

 राजस्थान पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, शाहजहांपुर निवासी एक व्यक्ति की शादी कुछ माह पहले ही एक युवती से हुई थी। 1 जून को वह घर से संदिग्ध हालात में लापता हो गई। अलवर जिले के शाहजहांपुर की पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस के आधार पर 24 जून को मानेसर क्षेत्र में छापेमारी की। 
विज्ञापन


यहां पता चला कि वह शिवपुरी निवासी एक युवती के साथ रह रही थी। दूसरी युवती मानेसर स्थित एक कंपनी में सुपरवाइजर है। वह डिस्कस थ्रो के स्कूली खेलों में राष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुकी है। राजस्थान पुलिस ने दोनों को शाहजहांपुर ले गई। शाहजहांपुर थाने के हवलदार दयाराम मीणा ने बताया कि मजिस्ट्रेट के सामने दिए बयान में विवाहिता ने कहा कि पति उसे प्रताड़ित करता था। 

परेशान होकर उसने अपनी दोस्त को सारी बात बताई। इस पर दोनों मानेसर में साथ रहने लगीं। मजिस्ट्रेट को दिए बयान में विवाहिता ने साथी युवती से प्रेम करने की बात कहते हुए उसी के साथ रहने की इच्छा जताई। मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें