फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रात को कमरा बंद करके सो गई सपना, सुबह सास और जेठानी खटखटाती रहीं कुंडी; दरवाजा तोड़कर देखा तो उड़ गए होश

Sun, 10 Nov 2024 03:34 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर जिले में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर महिला के शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
 
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव मूढ़ी बकापुर में रविवार तड़के विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर महिला के शव को नीचे उतारा। मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुगरासी क्षेत्र के गांव फरीदा बांगर निवासी जंगलिया जाटव ने अपनी 32 वर्षीय पुत्री सपना की शादी एक वर्ष पहले गांव मूढ़ी बकापुर निवासी दीपक के साथ की थी। शादी के बाद से ही दीपक गाजियाबाद में वेल्डिंग का कार्य करता है। शनिवार रात सपना कमरा बंद करके सो गई। रविवार सुबह करीब छह बजे सपना के न उठने पर सास और जेठानी उसके कमरे के पास पहुंची। सपना को कुंडी खटखटाई, लेकिन वह नहीं उठी। 

सास ने अनहोनी की आशंका जताते हुए 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने दरवाजे को तुड़वाया तो विवाहिता सपना का शव पंखे पर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी रिजुल ने बताया कि मृतका के परिजनों ने अभी तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें