फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: विवाहित पुरुष ने शादी का एफिडेबिट बनाकर महिला से किया दुष्कर्म, पीड़िता हुई गर्भवती तो आरोपी फरार

Sat, 15 Oct 2022 06:04 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने पीड़िता को कोर्ट के दस्तावेज पर एक एफिडेबिट (शपथ पत्र) बना कर दिया। इसमें आरोपी ने पीड़िता से शादी करने और जिंदगी भर उसके साथ रहने की बात लिखी थी। भरोसा जीतने के बाद कई बार संबंध बनाए। कुछ दिन पहले पीड़िता को पता चला कि वह गर्भवती हो गई है।
विज्ञापन
शादी का एफीडेबिट बना किया दुष्कर्म - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिंदापुर इलाके में एक महिला ने शादीशुदा शख्स पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपी ने शादी करने की बात कहकर पीड़िता से संबंध बनाए और महिला के गर्भवती होने के बाद वह फरार हो गया। पीड़ित उसके घर पहुंची तब पता चला कि आरोपी शादीशुदा है। पीड़िता की शिकायत पर बिंदापुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि आरोपी से उनकी मुलाकात पिछले वर्ष सितंबर में हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और दोनों फोन पर बात करने लगे। आरोपी ने बताया कि उसके परिजन उसकी शादी के लिए लड़की ढूंढ रहे हैं और वह पीड़िता से शादी करना चाहता है।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने पीड़िता को कोर्ट के दस्तावेज पर एक एफिडेबिट (शपथ पत्र) बना कर दिया। इसमें आरोपी ने पीड़िता से शादी करने और जिंदगी भर उसके साथ रहने की बात लिखी थी। भरोसा जीतने के बाद कई बार संबंध बनाए। कुछ दिन पहले पीड़िता को पता चला कि वह गर्भवती हो गई है। इसके बाद पीड़िता खुद ही आरोपी के घर गई, जहां पता चला कि आरोपी शादीशुदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें