फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो स्टेशनों पर कर सकेंगे शादी और पार्टी, इन्हें मिलेगी खास सुविधा

Thu, 27 Dec 2018 03:00 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएमआरसी) के कुछ स्टेशनों पर आप जल्द ही शादी व पार्टियां कर सकेंगे। लोगों की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए मेट्रो स्टेशनों पर फूड हब और बैंक्वेट हॉल की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक पीडी उपाध्याय ने बताया कि कॉरिडोर के करीब आधा दर्जन स्टेशनों पर ऐसी सुविधाएं देने की योजना बनाई जा रही है। इसमें सेक्टर-51, 101, 137 सहित अन्य स्टेशन शामिल हैं। स्टेशनों पर जिस प्रकार के संसाधन उपलब्ध होंगे, उसी तरह की सुविधाएं दी जाएंगी। 

बड़े स्टेशनों पर फूड हब और बैंक्वेट हॉल का फायदा यह होगा कि यहां आने वाले लोगों को पार्किंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा कार्यक्रम में उपस्थित होने के बाद वह समय से घर भी लौट पाएंगे। मेट्रो स्टेशनों पर फूड हब के अलावा क्योस्क की सुविधा होगी। 
विज्ञापन


यह दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशनों में लगी है जहां यात्रियों को सामान खरीदने में आसानी होती है। यहां खास बात यह है कि कुछ स्टेशनों पर कुछ खास तरह के सामान उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि ऐसे स्टेशनों की पहचान उन सामानों से बन सके।

मेट्रो शुरू होने के एक माह बाद निकलेगा टेंडर
मेट्रो सर्विस शुरू होने के बाद यात्रियों की आवाजाही का आंकड़ा मिलते ही ऐसे स्टेशनों पर इस तरह की सुविधा दिलाने के लिए टेंडर निकालने की बात अधिकारियों ने की। यहां बोली लगाकर टेंडर प्राप्त किए जा सकेंगे, जो कंपनियां ज्यादा बोली लगाएंगी। उनको वहां का काम दे दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें