फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस के लिए सजा ज्वैलरी बाजार, पिछली बार की तुलना में सोना-चांदी महंगा

Sun, 20 Oct 2019 06:05 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिछले साल सिर्फ धनतेरस पर ही एक टन सोना दिल्ली के बाजार में बिक गया था। चार टन चांदी भी दिल्ली वाले धनतेरस के दिन अपने घरों में ले गए थे, लेकिन इस बार सोना महंगा हो गया है और चांदी का भी यही हाल है। आसमान छूती कीमतों के बावजूद धनतेरस और दिवाली के लिए दिल्ली का ज्वैलरी बाजार सज गया है। चांदनी चौक से लेकर दूसरे बाजार सोने-चांदी की चमक बिखेर रहे हैं। धनतेरस को लेकर कूंचा महाजनी में खरीदारी भी जोरों पर है।
विज्ञापन


द बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, इस बार बाजार का हाल पिछले साल की तुलना में फीका रहने का अनुमान है। ज्वेलरी मार्केट दरिबा कलां, कूंचा महाजनी के ज्वेलर अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर रहे हैं। चांदी के सिक्के, चांदी के बर्तन, श्रीगणेश-महालक्ष्मी जी की मूर्ति, सोने की गिन्नी, एनटिक सिक्का, गिलट के दिए, जाली वाली चौकी समेत कई गिफ्टआइटम बाजार में मौजूद हैं ज्वेलर्स की मानें तो बाजार में भीड़ तो बहुत है, लेकिन खरीदार कम हैं। पिछले दो साल में जहां करीब 1000 से 1200 करोड़ रुपये के व्यापार का दावा व्यापारी कर रहे थे तो इस वर्ष इससे कम रहने का अनुमान लगा रहे हैं।

सोना कम चांदी के सिक्के ज्यादा खरीद रहे लोग

द बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश सिंघल का कहना है कि ऐसा लग ही नहीं रहा है कि लोग धनतेरस व दिवाली के लिए खरीदारी कर रहे हैं। लगभग 50 प्रतिशत मार्केट फीका है। कूचा महाजनी बाजार में भीड़ तो है, परंतु सिर्फ चांदी के सिक्के खरीदने ज्यादा लोग पहुंच रहे हैं। सोने के भाव में उछाल के कारण इस धनतेरस चांदी पर ही लोगों का जोर रहेगा। इसे ध्यान में रखकर चांदी के तरह-तरह के सिक्के लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन


सोना मंहगा तो चांदी की नई डिजायन

दरिबा ज्वेलर्स एसोसिएशन के संरक्षक तरुण गुप्ता का कहना है कि पिछले साल की तुलना में अभी ग्राहकों की कमी है। इसे ध्यान में रख कई नए प्रयोग किए जा रहे हैं। सोने की कीमत अधिक होने के कारण गिलट व चांदी को नए कलेवर में पेश किया जा रहा है। चांदी की तरफ लोग आकर्षित भी हो रहे हैं। धनतेरस के लिए पूजा से संबंधित चांदी की मूर्ति और सिक्का आदि समान खरीदने में ही लोगों की रुचि है। 10 ग्राम चांदी का सिक्का पिछले साल 450 रुपये था तो इस साल बढ़कर 550 रुपये तक पहुंच गया है।

इस साल भी पुराने चांदी के सिक्के का क्रेज

जो लोग कुछ ज्यादा खर्च करने के मूड में हैं वे पुराने चांदी के सिक्के खरीद रहे हैं। वजन में एक तोले वाला यह सिक्का 700 से 900 रुपये में बिक रहा है। कूचा महाजनी में इस तरह की दुकानों पर भीड़ अधिक है। द दिल्ली बुलियन ज्वैलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल गोयल का कहना है कि सोने की चमक फीकी जरूर रहेगी, लेकिन चांदी की खरीदारी बढ़िया होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें