फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ीसा से लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करते थे मारिजुआना, 315 किलो के साथ तीन गिरफ्तार

Fri, 20 Nov 2020 06:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
गांजा (प्रतीकात्मक) - फोटो : सत्याग्रह
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर तीन मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी उड़ीसा-आंध्रप्रदेश से मारिजुआना(गांजा) लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करते थे। आरोपियों के कब्जे से 315 किलो मारिजुआना बरामद किया गया है। भारतीय बाजार में बरामद मारिजुआना की कीमत 30 लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


अपराध शाखा डीसीपी भीष्म सिंह के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार निवासी धर्मेन्द्र यादव(30), लोनी गाजियाबाद निवासी नवीन मिश्रा उर्फ राजू(44) और उड़ीसा निवासी राहुल बेहेरा(22) के रूप में हुई।

शाखा की एसटीएफ में तैनात एएसआई प्रमोद को 19 नवंबर को सूचना मिली थी कि गिरोह के सदस्य दिल्ली नंबर के ट्रक से इंद्रप्रस्थ पार्क के पास मारिजुआना लेकर आएंगे। इंस्पेक्टर सुनील तेवतिया की देखरेख में एसआई मुकेश त्यागी, प्रियंका व एएसआई प्रमोद की टीम ने इंद्रप्रस्थ पार्क के पास घेराबंदी की।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने यहां घेराबंदी कर ट्रक ड्राइवर धर्मेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक में छिपाकर 23 बैग में रखा गया 315 किलो मारिजुआना बरामद किया गया। धर्मेन्द्र से पूछताछ करने के बाद राहुल व रिसीवर नवीन को गिरफ्तार कर लिया।

धर्मेन्द्र एक महीने पहले नवीन के संपर्क में आया था और ट्रक में अन्य चीजों के साथ उड़ीसा से मारिजुआना छिपाकर लाता था। धर्मेन्द्र अपना ट्रक चलाता था। राहुल भी नवीन के संपर्क में आकर मारिजुआना सप्लाई करने लगा। आरोपी नवीन मिश्रा करीब सात-आठ वर्षों से दिल्ली-एनसीआर में गांजा सप्लाई कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें