फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बना बारिश का नया रिकॉर्ड: मार्च में दर्ज हुई 18.6 एमएम वर्षा, IMD बोला- अभी दो दिन और बरसेंगे बदरा

Mon, 23 Mar 2026 08:44 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में अगले हफ्ते मौसम में हल्के बदलाव की संभावना है। ऐसे में तापमान धीरे-धीरे बढ़कर 32-34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। 
विज्ञापन
दिल्ली में दो दिन बारिश के आसार - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में मार्च में हुई बारिश से बीते दो वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया है। सोमवार तक दिल्ली में 18.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे पहले 2025 में 1.8 और 2024 में 4.3 एमएम बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने इस सप्ताह दो दिन और झमाझम बारिश का अनुमान जताया है, जिससे रिकॉर्ड में और बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन

सोमवार को बरसे बदरा
तड़के हल्की फुहारों और हवाएं चलने से सोमवार की सुबह मौसम खुशनुमा हो गया। अचानक काले बादलों के कारण अंधेरा छा गया और कई जगहों पर तेज आंधी के साथ बारिश हुई। दिन चढ़ने के साथ धूप तेज हो गई, लेकिन बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी बनी रही।

अगले हफ्ते से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में सफदरजंग मानक केंद्र में 1.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 29.7 और न्यूनतम 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अधिकतम आर्द्रता 96 प्रतिशत और न्यूनतम 54 प्रतिशत रही। इसके अलावा, रिज और आया नगर में 29.3, लोधी रोड में 29.6 और पालम में 28.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी भारत पर दो पश्चिमी विक्षोभ का असर पड़ने की आशंका है। पहला 26 और दूसरा 29 मार्च को सक्रिय हो सकता है।
विज्ञापन

अगले हफ्ते बदले से चढ़ेगा पारा
विभाग के अनुसार, दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में अगले हफ्ते मौसम में हल्के बदलाव की संभावना है। ऐसे में तापमान धीरे-धीरे बढ़कर 32-34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। 24 से 28 मार्च तक आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। हवाएं मुख्यतः उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा में 5-20 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें