फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा स्टेडियम में आयोजित हुआ मैराथन का आयोजन

Sun, 10 Dec 2017 07:37 PM IST
लाल सिंह/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : लाल सिंह
विज्ञापन
सोसायटी फॉर स्पोर्ट एंड कल्चरल एडवांसमेंट (एसएससीए) और भागता भारत संस्था की ओर से रविवार को नोएडा स्टेडियम में आयोजित मंथली संडे मैराथन में बालिका वर्ग में विनीता और बालक वर्ग में सूरज चैंपियन रहे।
विज्ञापन




चार अलग- अलग आयु वर्गों में आयोजित हुई रेस में दिल्ली एनसीआर के करीब 200 एथलीटों ने हिस्सा लिया। मैराथन में विजयी रहे बच्चों में खेलकूद को बढावा देने के लिए सोसायटी की आेर से प्रत्येक महीने के दूसरे रविवार को नोएडा स्टेडियम में मंथली संडे मैराथन का आयोजन किया जाता है।

नोएडा स्टेडियम में रविवार को आयोजित हुई ढाई किलोमीटर की रेस में बालिका वर्ग की अंडर 12 कैटिगरी में विनीता ने पहला, ज्योति ने दूसरा और संध्या ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं अंडर 14 कैटिगरी में मानसी ने पहले, रबीना ने दूसरे और माधुरी ने तीसरे स्थान का पुरस्कार जीता।
विज्ञापन




बालकों की अंडर 12 कैटिगरी की ढाई किलोमीटर रेस में सत्यम ने पहला, सूरज ने दूसरा और अंकित ने तीसरे स्थान का पुरस्कार हासिल किया। अंडर 16 कैटिगरी की 5 किलोमीटर रेस में सूरज पहले, आशुतोष दूसरे और सूरज तीसरे स्थान पर रहे। ओपन कैटिगरी की 5 किलोमीटर रेस में में विशाल ने पहला, महताब ने दूसरा और नितिन तीसरा स्थान अपने नाम किया।

कार्यक्रम में सीबीएसई जोनल एथलेटिक्स की 400 मीटर रेस में ब्रांज मेडल जीतने वाली मानसी, 15 सौ मीटर रेस में सिल्वर मेडल जीतने वाली प्रीति शुक्ला और आंध्रप्रदेश में आयोजित जूनियर नैशनल एथलेटिक्स में चौथा स्थान हासिल करने वाले विशाल को लायंस क्लब नोएडा की ओर से स्पोर्ट शूज देकर सम्मानित किया गया है।



इस मौके पर एसससीए के खेल प्रभारी अशोक सैनी, उप खेल प्रभारी विजय भट्ट, लायंस क्लब नोएडा के सुनील सेठी, विपिन बंसल, आर एन श्रीवास्तव, टीम लीडर अंकुर शर्मा और सुनील समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें