फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यार्ड निर्माण कार्य के कारण कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी

Tue, 09 Jul 2019 05:43 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

इलाहाबाद रेल मंडल में भाऊपुर स्टेशन की यार्ड री-मॉडलिंग के चलते इस मार्ग पर चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। यार्ड निर्माण कार्य के कारण 10 से 14 जुलाई के बीच ट्रेन संख्या 15483 अलीपुरद्वार-दिल्ली जंक्शन सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। वापसी में दिल्ली जंक्शन से अलीपुरद्वार जाने वाली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस 12 से 16 जुलाई तक निरस्त रहेगी। इसके अलावा 11 से 15 जुलाई तक ट्रेन संख्या 12180/12179 आगरा फोर्ट-लखनऊ जंक्शन-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। इसके अलावा 11 से 15 जुलाई तक ट्रेन संख्या 64260 पनकी धाम-लखनऊ जंक्शन एमईएमयू पनकी धाम और कानपुर सेंट्रल के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। 

विज्ञापन


ट्रेन संख्या 13008 श्रीगंगानगर-हावड़ा उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस 10 से 14 जुलाई तक आगरा कैंट तक ही चलेगी। ट्रेन संख्या 13007 हावड़ा-श्रीगंगानगर उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस अपनी यात्रा आगरा कैंट स्टेशन से प्रारंभ करेगी। ट्रेन संख्या 12875 पुरी-आनंद विहार टर्मिनल नीलांचल एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 18631 रांची-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस को मार्ग में 80 मिनट रोककर चलाया जाएगा। नई दिल्ली-गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस मार्ग में 15 मिनट रुक कर चलेगी। 

इसके अलावा लखनऊ रेल मंडल में निर्माण कार्य के कारण प्रयाग-कानपुर-प्रयाग इंटरसिटी, रायबरेली -ऊंचाहार -कानपुर पैसेंजर 10 जुुलाई को निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 14218 चंडीगढ़- इलाहाबाद ऊंचाहार ट्रेन 9 जुलाई को परिवर्तित मार्ग कानपुर-लखनऊ-रायबरेली-ऊंचाहार चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें