अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी रेलवे ने ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया है। इन ट्रेनों को निर्धारित तिथियों पर वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा।
रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 14012 आनंद विहार टर्मिनल-राधिकापुर एक्सप्रेस को गोंडा जंक्शन, बरहनी और गोरखपुर जंक्शन के रास्ते डायवर्ट किया गया है। यह बदलाव 22 मार्च, 29 मार्च, 5 अप्रैल, 12 अप्रैल, 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 3 मई और 10 मई तक प्रभावी रहेगा। इसी तरह ट्रेन संख्या 04731 श्रीगंगानगर-समस्तीपुर जंक्शन एक्सप्रेस भी गोंडा जंक्शन, बरहनी और गोरखपुर जंक्शन के मार्ग से होकर चलाई जाएगी। यह व्यवस्था 22 और 29 मार्च को लागू रहेगी।