उत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों के मार्ग भी बदले
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने भारी बारिश और जलभराव के कारण कई ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द करने और कुछ के मार्ग परिवर्तित करने का फैसला किया है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए इन बदलावों की सूचना जारी की है ताकि वे अपनी यात्रा की योजना बना सकें।
रेलवे द्वारा जारी सूची के अनुसार, जोगबनी–आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12487), आनंद विहार टर्मिनल–जोगबनी टोड स्पेशल (ट्रेन संख्या 04008), जोगबनी–आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल (ट्रेन संख्या 04007) ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है।
वहीं, 15658 कामाख्या–दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस, 15909 लालगढ़ जंक्शन–डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, 20503 डिब्रूगढ़–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 12423 डिब्रूगढ़–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन–दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है।
ये सभी ट्रेनें न्यू कूचबिहार-मथाभांगा-न्यू चांगरबांधा-वाईएलएससी-जल्पाईगुड़ी रोड-न्यू जलपाईगुड़ी मार्ग से चलाई जाएंगी। उत्तर रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले एनटीईएस एप या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 के माध्यम से ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें। इससे यात्रियों को असुविधा से बचने में मदद मिलेगी।