फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल दिवस पर राष्ट्रपति के हाथों कई विद्यार्थी सम्मानित, सर्वश्रेष्ठ आठ आविष्कारों को किया गया चयनित

Fri, 15 Nov 2019 06:37 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों सम्मानित विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बाल दिवस पर आयोजित अटल इनोवेशन मिशन के अंतर्गत देश भर से चयनित सर्वश्रेष्ठ आठ अविष्कारों की राष्ट्रपति भवन में लगाई गई प्रदर्शनी में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अटल मैराथन में चयनित अविष्कारों के प्रणेताओं को सम्मानित किया। एनटीपीसी स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के 12वीं के होनहार छात्र तुषार सिसोदिया व उसके साथी अनिरुद्ध शर्मा द्वारा बनाए गए स्मार्ट शूज फॉर ब्लाइंड पर्सन की उपलब्धि पर विद्युत नगर वासी ही नहीं क्षेत्रवासी भी गौरवांवित हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य केके शर्मा ने बताया की अटल नवाचार मिशन के अंतर्गत होनहार प्रतिभाओं का चयन कर उन्हें जोड़ा गया। स्मार्ट शूज फॉर ब्लाइंड पर्सन का आविष्कार दोनों विद्यार्थियों ने अटल लैब के प्रभारी अमित कुमार के मार्गदर्शन में किया है।

प्रदर्शनी में देशभर के 2700 स्कूलों के 50 हजार विद्यार्थियों ने अपने-अपने द्वारा बनाए गए अविष्कार प्रदर्शित किए। इनमें से सबसे ज्यादा चर्चित आविष्कार स्मार्ट शूज फॉर ब्लाइंड पर्सन की मदद से नेत्रहीन व्यक्ति बेहिचक घूम-फिर सकेंगे। 
विज्ञापन


डीपीएस की प्रधानाचार्य केके शर्मा ने बताया कि अटल नवाचार मिशन के अंतर्गत स्कूल में अटल टिंकरिंग लैब स्थापित की गई है, जिसके लिए पहले वर्ष में सरकार ने लाखों रूपये का अनुदान दिया है और एटीएल उपकरणों के रखरखाव और संचालनात्मक खर्चे के तौर पर अगले चार वर्षों के लिये भी लाखों रूपये प्रतिवर्ष दिये जाने का प्रावधान सुनिश्चित किया गया है। 

उन्होंने बताया कि अटल नवाचार मिशन का लक्ष्य देशभर के स्कूलों, विश्वविद्यालयों, अनुसंधान संस्थानों, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों और उद्योगों में नवाचार और उद्यमिता का एक वातावरण तैयार करना और उसे बढ़ावा देना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें