दिल्ली यातायात पुलिस ने शुक्रवार, 15 अगस्त, 2025 को छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के संबंध में यातायात एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली के मुख्यमंत्री इस समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना के कारण, सुबह छह बजे से आसपास के क्षेत्रों में यातायात प्रभावित रहेगा।
गुरुग्राम के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी
गुरुग्राम में 14 अगस्त की शाम 5 बजे से 15 अगस्त की दोपहर 1.30 बजे तक दिल्ली में मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे। दिल्ली की तरफ जाने वाले सभी रास्तों पर जाने से बचें। वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे अन्य राज्यों या जिलों की यात्रा करते समय केएमपी एक्सप्रेसवे का उपयोग करें और वाहन केवल निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करें।
नोएडा में ट्रैफिक एडवाइजरी
चिल्ला रेड लाइट (बॉर्डर) से दिल्ली राज्य प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन चिल्ला रेड लाइट से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे। डीएनडी (बॉर्डर) से दिल्ली राज्य में प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन डीएनडी टोन प्लाजा से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
कालिन्दी कुंज यमुना (बॉर्डर) से दिल्ली राज्य में प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन यमुना नदी से पहले अण्डरपास तिराहा से डायवर्ट किये जायेंगे, जो नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
यमुना एक्सप्रेस-वे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन जीरो प्वाइंट से परीचौक, पी-3, कासना, सिरसा से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे। परीचौक से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन परीचौक से पी-3, कासना, सिरसा से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
गाजियाबाद के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी
एनएच-9 से यूपी गेट होते हुए सभी प्रकार के व्यवसायिक वाहनों का दिल्ली में प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा। डाबर तिराहा से महाराजपुर होते हुए सभी प्रकार के व्यवसायिक वाहनों का दिल्ली में प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा। मोहननगर से सीमापुरी होते हुए सभी प्रकार के व्यवसायिक वाहनों का दिल्ली में प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा। भोपुरा बॉर्डर से सभी प्रकार के व्यवसायिक वाहनों का दिल्ली में प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा। लोनी बॉर्डर से सभी प्रकार के व्यवसायिक वाहनों का दिल्ली में प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा। जनपद मेरठ स्थित काशी टोल प्लाजा से गाजियाबाद की ओर एव भोजपुर एट्री/कॉलेज एंट्री पॉइट से दिल्ली की ओर सभी प्रकार के व्यवसायिक वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा। पुस्ता खजूरी मार्ग से दिल्ली की ओर सभी प्रकार के व्यवसायिक वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा। सूर्यनगर बॉर्डर से दिल्ली की ओर सभी प्रकार के हल्के/मध्यम/भारी व्यवसायिक वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा।