फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के दफ्तर से दस्तावेज चोरी

Fri, 30 Dec 2016 03:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के कैंप ऑफिस में चोरी का मामला सामने आया है। चोरी का पता शुक्रवार(30 दिसंबर) सुबह कार्यालय खुलने पर चला।
विज्ञापन


यह चोरी सिसोदिया के पटपड़गंज के ईस्ट विनोद नगर स्थित कैंप ऑफिस में हुई है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार उनके ऑफिस से 2 कंप्यूटर, कई महत्वपूर्ण कागजात और खाली लेटर हेड चोरी में गए हैं।

अ‌धिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार चोरी दफ्तर का ताला तोड़कर की गई है। आज सुबह जब लोग ऑफिस पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा हुआ है और कई सामान गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी साल जुलाई में ‌स‌िसोद‌िया के मीड‌िया एडवाइजर के घर भी हुई थी चोरी

मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
सुबह 8 बजे 100 नंबर पर कॉल करके पुलिस को जानकारी दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है।

बता दें कि इसी साल जुलाई में मनीष सिसोदिया के मीडिया एडवाइजर अरुणोदय प्रकाश के घर से भी कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की चोरी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें