फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं के अंग्रेजी के पेपर में मिली कई खामियां

Mon, 11 Mar 2019 09:40 AM IST
Vikas Kumar मूर्ति दलाल, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड - फोटो : File Photo
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं इन दिनों नकल माफिया को लेकर चर्चा में हैं। अब यह चर्चा बोर्ड के आपत्तिजनक प्रश्न पत्र के साथ और बढ़ सकती है। दरअसल, बीती 7 मार्च को हुई 12वीं कक्षा के अंग्रेजी के प्रश्न पत्र में कई खामियां सामने आई हैं। इसे फरीदाबाद के एक राजकीय स्कूल की प्रबंधन कमेटी ने उठाया है। कमेटी ने कई पहलुओं पर आंकने के बाद सभी आपत्तियों को उदाहरण सहित बताते हुए हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को पत्र भेजा है। इस पर प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग जांच का आश्वासन भी दे चुका है। इन खामियों पर समय रहते यदि बोर्ड ने ध्यान नहीं दिया तो कई विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र की खामियों को हरजाना कम नंबर से उठाना पड़ सकता है।  

विज्ञापन


प्रश्न पत्र में कई ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया था जो कि 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के स्तर से बहुत ऊपर के थे। इसी तरह कई ऐसे प्रश्नों को शामिल किया गया जो कि भ्रामक थे। प्रश्न ऐसे भी रहे जिनका विकल्प नहीं दिया गया जबकि बोर्ड ने प्रश्न पत्रों का ब्लू प्रिंट जारी कर तय फॉर्मेट में ही परीक्षा आयोजित करने की बात कही थी। ऐसे में परीक्षार्थियों को निर्धारित मानकों से इतर प्रश्न पत्र के उत्तर लिखने में पसोपेश की स्थिति रही। 

यह बिंदुवार दर्ज की गई आपत्ति
आपत्ति पत्र में एबीएसई के कक्षा 12वीं के अंग्रेजी के प्रश्न पत्र के तीन सेट में से सी सेट को उदाहरण के रूप में बताया गया है। कहा गया है कि प्रश्न एक में अनसीन पेसेज 4 अंकों के लिए पूछा गया जबकि ब्लू प्रिंट 5 अंक के लिए तय किया गया था। साथ ही इसके कई प्रश्न व विकल्प (ऑप्शन) भ्रामक थे, जिनका सही जवाब विद्यार्थियों के लिए निश्चित ही मुश्किल था। 
विज्ञापन


- प्रश्न संख्या 3 का खंड ई (1) इसमें वर्ब (क्रिया के रूप) फॉर्म के बजाय सबजेक्ट वर्ब एग्रीमेंट पूछा गया। जबकि पाठ्यक्रम और ब्लूप्रिंट में केवल काल (टेंस) ही टॉपिक है। 
- इसी तरह प्रश्न नंबर 4 में राइट टू इनोर्फोमेशन (सूचना का अधिकार) विषय पर पोस्टर बनाने के लिए कहा गया। जबकि यह विषय या फिर संबंधित विषय कभी भी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के विद्यार्थियों को नहीं पढ़ाए गए। ऐसे में इस विषय पर पोस्टर बनाना विद्यार्थियों के लिए मुश्किल था।
विज्ञापन

- प्रश्न नंबर 6 में लेटर लिखने के लिए कोई विकल्प नहीं दिया गया। जबकि तय फॉर्मेट में विकल्प का प्रयोजन है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें