मुख्य सचिव की शिकायत पर दो विधायकों की गिरफ्तारी के बाद बुधवार को आम आदमी पार्टी ने भी पलटवार की रणनीति अपनाई।
एक तरफ जहां खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन उप राज्यपाल के मिलने पहुंचे, वहीं उनके शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं होता देखकर घटना के करीब 28 घंटे बाद उनके तीन कर्मचारी लोक नायक अस्पताल में एमएलसी करवाने पहुंचे।
उधर, बुधवार शाम करीब चार बजे मंत्री इमरान हुसैन के तीन कर्मचारी हिमांशु, शाहील अरोड़ा और अथम प्रकाश लोक नायक अस्पताल के इमरजेंसी में पहुंचे।
यहां हिमांशु ने बांए कंधे में दर्द की शिकायत की। उसके अलावा शेष देेेने भी मंगलवार को हुई मारपीट में लगी चोट की शिकायत की। जानकारी के अनुसार डॉक्टरों को तीनों के चोट में कुछ गंभीर नहीं दिखा।
जिसके बाद उन्हें प्राथमिक इलाज देने के बाद घर जाने की सलाह दी गई। बता दें कि मंगलवार को दिल्ली डायलॉग कमीशन के चेयरमैन आशीष खेतान, मंत्री इमरान हुसैन और उनके कर्मचारियों से मारपीट हुई थी।