फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां महंगी गाड़ियों के दीवाने बहुत हैं... धनतेरस तक बिके करोड़ों के महंगे वाहन

Sat, 29 Oct 2016 12:03 AM IST
सुशील पांडेय/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में महंगी गाड़ियों के दीवानों ने नवरात्र से लेकर धनतेरस तक करोड़ों रूपए खर्च किए हैं। परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दस लाख रुपए से अधिक कीमत वाले वाहनों पर करीब 70 करोड़ रुपए खर्च किए गए। धनतेरस से लेकर दिवाली तक का संभावित आंकड़ा अगर जोड़ दिया जाए तो यह 100 करोड़ के पार जाएगा।
विज्ञापन


परिवहन विभाग के मुताबिक 10 लाख से 50 लाख रुपए तक के 332 वाहनों की खरीद हुई। इस पर खरीदारों ने 52.5 करोड़ रूपए खर्च किए। वहीं 50 लाख रुपए से एक करोड़ रूपए की 23 गाड़ियां बिकीं। इस पर 14.2 करोड़ रूपए खरीदारों ने खर्च किए।

इसके अलावा एक करोड़ रूपए से अधिक की चार गाड़ियां खरीदी गईं। इसके लिए 4.1 करोड़ रूपए अदा किए गए। महंगी गाड़ियों में सबसे ज्यादा क्रेटा को पसंद किया गया। नोएडा में लोगों ने 100 क्रेटा खरीदे। इसमें ऑनलाइन आंकड़े भी शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा होंडा सिटी खरीदने वालों की संख्या 80 रही। लोगों ने डस्टर पर भी खूब खर्च किया और त्योहारी सीजन में 35 गाड़ियां खरीदीं। यही नहीं इनोवा खरीदने वाले 27, एक्सयूवी के 22, मर्सिडिज के 12, बीएमडब्ल्यू के 3 और ऑडी का एक ग्राहक भी इस कतार में शामिल रहा।

जानकारों की मानें तो धनतेरस से लेकर दिवाली तक के तीन दिनों का आंकड़ा इसमें शामिल नहीं है। चूंकि धनतेरस के दिन खरीदे गए वाहनों का रजिस्ट्रेशन अब अगले दिन या दिवाली की छुट्टियों के बाद होना है। लिहाजा इन तीन दिनों का आंकड़ा जोड़ने पर यह 100 करोड़ तक भी जा सकता है, जो कि  शहर के लोगों में महंगी गाड़ियों का क्रेज दिखा रहा है।

गाड़ियों की कीमत: -ऑडी-35 लाख से 90 लाख -मर्सिडिज-तीस लाख से डेढ़ करोड़ तक -क्रेटा-13 से 16 लाख -एक्सयूवी-13 से 15 लाख -स्कॉर्पियो-14 से 16 लाख -सियाज-नौ से 11 लाख -बीएमडब्लू-30 लाख से 1.25 करोड़ -फॉर्च्यूनर-20 से 32 लाख -इनोवा-15 से 22 लाख नोट: गाड़ियों की कीमत लगभग में है। ऑन रोड कीमत में अंतर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें