फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कर्फ्यू पास का शराब तस्करी में इस्तेमाल करते कई गिरफ्तार

Wed, 08 Apr 2020 06:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

लॉकडाउन में कर्फ्यू पास बनवाकर शराब की तस्करी करने वाले कई लोगों को मुंडका के टिकरी बॉर्डर से मंगलवार को पकड़ा गया है। इन सभी आरोपियों के पास से बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका पास रद्द कर दिया है। 

विज्ञापन


मुंडका पुलिस ने टिकरी बॉर्डर के पास बाइक सवार मंगोलपुरी निवासी हरिओम को गिरफ्तार किया है। उसके बैग से 5 बोतल अवैध शराब बरामद की है। वह पुलिस से जारी एक कर्फ्यू पास का इस्तेमाल शराब तस्करी के लिए कर रहा था। 

आरोपी के खिलाफ कानूनी दिल्ली एक्साइज एक्ट और 188 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दक्षिण दिल्ली नगर निगम से जारी  पास के उल्लंघन के लिए अविनाश और शिवपूजन नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भी बैग में शराब बरामदद हुई है। उनके पास को रद्द करने के लिए दक्षिणी दिल्ली नगर निगम को पत्र भेजा दिया गया है। 
विज्ञापन


उधर, रानी बाग पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने के लिए दीपक शर्मा को गिरफ्तार किया है। वह संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में केमिस्ट की दुकान चलाता है। पुलिस की तरफ से पास के दुरुपयोग करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें