फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स के कई मरीज बोले- पीएम मोदी! हमारा आयुष्मान कार्ड वापस ले लो...

Fri, 13 Dec 2019 01:43 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आयुष्मान योजना - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पीएम मोदी! हमारा आयुष्मान कार्ड वापस ले लो। ये हमारे किसी काम का नहीं है। इसकी वजह से राष्ट्रीय आरोग्य निधि से भी इलाज के लिए पैसा नहीं मिल पा रहा है। ये कहना है दिल्ली एम्स में उपचाराधीन उन मरीजों का, जिनके इलाज में पांच लाख रुपये से भी ज्यादा का खर्चा आना है। 

विज्ञापन


मरीज मोहम्मद अलाउद्दीन ने बताया कि उनकी बेटी को ब्लड कैंसर और इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड का भी कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। एम्स के डॉक्टरों ने सात लाख रुपये का खर्च बताया है, जबकि इस कार्ड से पांच लाख रुपये का ही इलाज संभव है। 

डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि जिनके पास ये कार्ड है, उन्हें राष्ट्रीय आरोग्य निधि से भी कोई मदद नहीं मिल सकती है। ठीक ऐसी ही कहानी एप्लास्टिक एनीमिया पीड़ित 17 वर्षीय पंकज की है। उनके इलाज में 12 लाख रुपये का खर्चा आना है, जो आयुष्मान भारत योजना से उन्हें नहीं मिल सकता है। 
विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है कि राष्ट्रीय आरोग्य निधि (आरएएन) से मरीज को 15 लाख रुपये मिल सकते हैं। क्योंकि ये बीपीएल कार्ड धारक हैं। मरीजों ने इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना के सीईओ डॉ. इंदु भूषण को भी पत्र लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें