फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP के उम्मीदवार होंगे युवा नेता मनवीर भाटी

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र राजनीति से किसानों के लिए दस साल से आंदोलन कर रहे युवा नेता मनवीर भाटी को आम आदमी पार्टी ने गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र की सीट के लिए अपना प्रत्याशी चुना है।
विज्ञापन


इन दिनों भी मनवीर भाटी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण गेट किसानों के बीच धरने पर बैठे है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान भी मनवीर भाटी का नाम जोरशोर से सामने आया था। हालांकि बाद में पार्टी ने दूसरे नेता को यहां से टिकट दे दिया। आप को इस लोकसभा सीट पर जबरदस्त हार मिली है।

बसपा सरकार में गए थे जेल

गौतमबुद्धनगर के दादरी तहसील के बिसरख गांव के किसान परिवार में जन्मे मनवीर भाटी को पढ़ाई के दौरान ही राजनीति का शौक था। 2004 में नोएडा के डिग्री कॉलेज में पढ़ाई के दौरान छात्र संघ का पहली बार चुनाव लड़ा और अध्यक्ष पद के लिए चुने गए। कॉलेज में छात्रों की समस्याओं को लेकर पहली बार आंदोलन शुरू किया।

दो साल तक संघर्ष करने के बाद प्राधिकरण और कॉलेज प्रबंध तंत्र से छात्रों का मांग पूरी कराई। 2006 में बिसरख में जमीन अधिग्रहण के दौरान पुरानी आबादी तोड़ने के खिलाफ 7 जुलाई 2007 को किसानों की पंचायत कर आंदोलन का ऐलान किया।

मनवीर भाटी के नेतृत्व में किसान संघर्ष समिति ने आंदोलन शुरू किया। बसपा के शासनकाल में आबादी तोड़ने के खिलाफ किसानों ने ग्रेनो वेस्ट में बिल्डरों का काम रोका। आंदोलन के चलते 15 बार किसानों के साथ गिरफ्तार किया गया। एक दिन पुलिस हिरासत में रहने के बाद रिहा किया गया।
विज्ञापन

कई बार हुए जेल से अंदर-बाहर

एक्सटेंशन आंदोलन के गिरफ्तार कर डासना जेल भेज दिया गया। 15 दिन जेल में रहने के बाद प्रशासन ने रिहा किया। उसके बाद पुनं भूमिहीनों के लिए प्लाट की मांग करने के दौरान आंदोलन के चलते तीन दिन डासना जेल में रहना पडा। दो बार छात्र आंदोलन के चलते जेल जाना पडा।

हर बार आंदोलन के चलते प्रशासन ने बिना जमानत के रिहा किया। रविवार को भी मनवीर भाटी अपने किसान साथियों के साथ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे है।

मनवीर भाटी ने बताया कि आम आदमी पार्टी से गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट पर टिकट मिलने की अभी उनको पार्टी स्तर से कोई सूचना नहीं है। हालांकि उनके पास कुछ मीडिया के प्रतिनिधियों से फोन पर जानकारियां जरूर मिल रही है। पार्टी से जो भी जिम्मेदारी मिलती है उसको हर स्तर पर पूरा किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें