फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसरोवर हत्याकांड : वारदात में इनका हाथ, लूटपाट के लिए नहीं हुई हत्या

Mon, 09 Oct 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
विज्ञापन
जिंदल ऑयल मिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मानसरोवर पार्क इलाके के जिंदल परिवार में मां व तीन बेटियों समेत पांच लोगों की हत्या के राज से पुलिस अभी पर्दा नहीं उठा पाई है। शनिवार  को हत्याकांड के खुलासे के बाद से रविवार शाम तक पुलिस परिवार के सदस्यों समेत 50 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन


शुरुआती जांच के बाद पुलिस इस सनसनीखेज हत्याकांड के पीछे की वजह लूटपाट मानने को तैयार नही है। अब तक की जांच के बाद पुलिस का कहना है कि वारदात में परिवार के किसी बेहद करीबी शख्स का हाथ है।

कोई भी अनजान शख्स 45 लोगों के बीच घुसकर वारदात को अंजाम देने का साहस नही करेगा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद सभी के शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

शाहदरा जिले की 25 स्पेशल टीमें मामले की छानबीन में लगी हैं

jindal family murder - फोटो : अमर उजाला
मामले की छानबीन कर रहे दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शाहदरा जिले की 25 स्पेशल टीमें मामले की छानबीन में लगी हैं। फिलहाल पुलिस को घटना स्थल के आसपास कोई भी सीसीटीवी फुटेज नही मिला है।

वही उर्मिला, उनकी तीन बेटियों संगीता, नुपुर और अंजलि के कमरों की छानबीन की गई तो उनके कमरों का ज्यादातर कीमती सामान सुरक्षित मिला है। अंजलि दो मोबाइल फोन इस्तेमाल करती थी। पुलिस को वह मिल गए हैं।

इसके अलावा अलमारी में रखा अन्य कीमती सामान, जिसमें अंजलि का लैपटाप व कुछ जेवरात हैं वह भी मिले हैं। पुलिस ने बिल्डिंग में काम करने वाली नौकरानियों, ड्राइवरों, पुताई करने वालों की लिस्ट तैयार की है। पुलिस इनके मोबाइल नंबर लेकर सीडीआर निकलवा रही है।
विज्ञापन

परिवार के सदस्यों की भी सीडीआर निकलवाई

jindal family murder - फोटो : ani
वहीं पुलिस ने रविवार को परिवार के कई लोगों से पूछताछ की। परिवार के सदस्यों की भी सीडीआर निकलवाई गई। फिलहाल इतनी जांच के बाद पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। रविवार को पुलिस ने उर्मिला की इकलौती बची बेटी आभा व उसके पति डॉ.विजय से भी पूछताछ की।

​जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि आभा अपने परिवार से कम ही मिलती जुलती थी। संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव शनिवार रात 11.45 बजे तक मामले की छानबीन के लिए जिले में रुके रहे।

रविवार दिन में भी वह और खुद पुलिस उपायुक्त जांच में लगे रहे। बता दें कि शनिवार सुबह शाहदरा स्थित जिंदल ऑयल मिल्स के एक परिवार में उर्मिला जिंदल (78) व उसकी तीन बेटियां संगीता गुप्ता (52), नुपुर जिंदल (48), अंजलि (45) और इनके गार्ड राकेश कुमार (50) की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें