फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप विधायक अमानतुल्लाह के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस लाएंगे मनोज तिवारी

Fri, 23 Nov 2018 03:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमानतुल्लाह खान और मनोज तिवारी के बीच हुई झड़प - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख एवं सांसद मनोज तिवारी ने शुक्रवार को कहा कि वह आप विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस लाएंगे। तिवारी का आरोप है कि इस महीने की शुरुआत में सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन के दौरान खान ने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की थी और उन्हें धमकाया था।

विज्ञापन


चार नवंबर को कार्यक्रम के दौरान हुई घटना के बाद आप और भाजपा ने मार-पीट का आरोप लगाते हुए एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। एक महीने तक चलने वाला संसद का शीतकालीन सत्र 11 दिसंबर से शुरू होने वाला है। 

उन्होंने पीटीआई-भाषा को बताया, “मैं आप विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ लोकसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन नियम के 20वें अध्याय की नियम संख्या 222 के तहत विशेषाधिकार हनन नोटिस लाउंगा।’’ 
विज्ञापन


उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद तिवारी इस कार्यक्रम में अपना विरोध प्रदर्शित करने के लिए गए थे। उनका आरोप था कि इलाके का सांसद होते हुए भी उन्हें उद्घाटन में कथित तौर पर आमंत्रित नहीं किया गया था।
विज्ञापन


तिवारी ने आरोप लगाया था कि खान ने सार्वजनिक स्थान पर उनके साथ कथित तौर पर “धक्का-मुक्की की, धमकाया, रोका और डराया।”

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें