फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1984 दंगा पीड़ित परिवारों को बेघर कर रहे केजरीवाल : मनोज तिवारी

Fri, 31 May 2019 08:49 PM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनोज तिवारी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी का कहना है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 1984 के दंगा पीड़ित परिवारों को बेघर कर रहे हैं। सिख परिवारों के पुनर्वास, शिक्षा, रोजगार देने का वादा करने वाली आप ने एक भी वादा पूरा नहीं किया है। दिल्ली सरकार ने अब तक सिख समुदाय के साथ धोखा किया है।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अचानक सिख परिवारों को बेघर करने से स्पष्ट है कि केजरीवाल लोकसभा चुनाव में अपनी हार का बदला ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि बदले की राजनीति करना मुख्यमंत्री केजरीवाल की फितरत है। उन्होंने सत्ता में बने रहने के लिए धर्म-जाति पर आधारित तुष्टिकरण की राजनीति की है। भाजपा इन दंगा पीड़ित परिवारों के साथ हर कदम पर खड़ी है। पार्टी इनके साथ अन्याय नहीं होने देगी। 

मनोज तिवारी ने बताया कि मंगोलपुरी स्थित पंजाबी कैंप में रहने वाले 1984 के सिख दंगा पीड़ित 250 परिवारों को उजाड़ दिया गया है। केजरीवाल सरकार बिना आश्रय दिए लाचार और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के इन परिवारों को उजाड़ कर अपनी सिख विरोधी मानसिकता को जाहिर कर रही है। उन्होंने पंजाबी कैंप की घटना की कड़ी निंदा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें