फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले साल फरवरी में एक फिल्म आएगी 'एक था केजरीवाल':  मनोज तिवारी

Mon, 27 May 2019 08:51 PM IST
राजेश सैनी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनोज तिवारी और अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के साथ ही दिल्ली विधानसभा की राजनीति अब गरमाने लगी है। यही कारण है कि दिल्ली में नए सिरे से आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति शुरू हो गई है। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि अगले साल फरवरी में एक फिल्म आएगी जिसका नाम होगा 'एक था केजरीवाल'।

विज्ञापन


तिवारी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल की सच्चाई को समझ लिया है जिसके कारण उसने चुनाव में उन्हें नकार दिया है। सोमवार को एक प्रेस वक्तव्य में तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने देश की राजधानी में 'नाकामपंथी राजनीति' का एक अलग ही नमूना पेश किया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने जनता की भलाई के लिए काम करने की बजाय केंद्र से जनता के लिए हो रहे कामों में भी रुकावट पैदा करने की कोशिश की है। उनके कारण जनता का बहुत नुकसान हुआ है जिसके कारण वह उनसे नाराज है। 
विज्ञापन


दिल्ली के लिए एक ही पार्टी के डबल इंजन फॉर्मूले को सही बताते हुए तिवारी ने जनता से अपील की कि वे आगामी विधानसभा में भाजपा की सरकार चुनें जिससे राजधानी के विकास में कोई बाधा न आए और उसका पूर्ण विकास हो सके। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता केंद्र में मोदी और दिल्ली में भाजपा के नारे की आवाज लगाने लगी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें