फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक स्वार्थ के लिए कांग्रेस और आप कर रहीं फोटोशॉप पोस्टर का दुरुपयोग : मनोज तिवारी

Mon, 15 Oct 2018 05:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रेसवार्ता को संबोधित करते सांसद रमेश बिधूड़ी और मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी में कुछ दिन पूर्व वायरल हुए एक फोटोशॉप पोस्टर को लेकर रविवार को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी एवं दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी ने एक प्रेसवार्ता की। जिसमें पोस्टर में कथित रूप से यूपी-बिहार के लोगों को दिल्ली से भगाने का झूठा वक्तव्य प्रसारित था, जिसे यूपी-बिहार के बड़े राजनेताओं और नामी पत्रकारों ने वायरल कर पूर्वांचल के लोगों के बीच भ्रम व भय का माहौल बनाने की कोशिश की थी, लेकिन बाद में उन्होंने स्वयं इसे एक झूठी खबर माना।

विज्ञापन

 
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पत्रकारों से कहा कि कुछ दिनों पहले वायरल एक फोटोशॉप पोस्टर जिसमें दक्षिण दिल्ली के सांसद का वक्तव्य था कि दिल्ली से यूपी-बिहार के लोगों को भगा देना चाहिए। उसका हम खंडन करते हैं। यह खबर पूरी तरह से झूठी और प्रायोजित की गई है। इस पोस्टर को ट्विटर पर वायरल कर दिल्ली में गुजरात की तरह भय का माहौल पैदा करने की कोशिश की जा रही है। इस तरह से हिंसा फैलाने एवं देश को बांटने का काम कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर कर रही हैं। यह पहली बार देखा है कि किसी अखबार की कटिंग में अखबार एवं संवाददाता का नाम नहीं है। यह दर्शाता है कि यह एक फोटोशॉप पोस्टर है जो कि गलत ढंग से प्रसारित किया जा रहा है। 

लोकसभा चुनाव में भी किया था दुष्प्रचार
सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भी केजरीवाल ने उन पर संगीन मामले दर्ज होने का दुष्प्रचार किया था। दिल्ली भाजपा और पूर्वांचल के लोगों के खिलाफ कांग्रेस एवं आम आदमी पार्टी द्वारा साजिश की जा रही है। चुनाव से पहले दंगे की तैयारी, देश में अफरा-तफरी, टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ खड़ा होना और देश को बांटने का काम दिल्ली के मुख्यमंत्री का है। भाजपा सबका साथ-सबका विकास लेकर चलने वाली पार्टी है। जिसे पूर्वांचल के लोग अच्छी तरह से समझते हैं। प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी नीलकांत बक्शी, पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष मनीष सिंह व मीडिया सह-प्रमुख आनंद त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें