फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पिता पर तंज कसने पर मनोज तिवारी ने वीडियो जारी कर सीएम केजरीवाल पर किया पलटवार 

Thu, 14 Mar 2019 04:47 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Manoj tiwari and Arvind kejriwal
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की धमक पड़ते ही राजनीतिक पार्टियों की एक दूसरे पर छींटाकशी भी शुरू हो गई है और यह अब व्यक्तिगत भी होने लगी है। बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के पिता पर तंज कसा तो तिवारी ने भी एक वीडियो जारी कर पलटवार किया।

विज्ञापन


मनोज तिवारी ने एक विडियो जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री आपने जो विवादित बातें कही हैं, मैं समझ सकता हूं कि आप अचानक से पागलपना क्यों दिखा रहे हैं। आपने जो शब्द कहे, उसमें आपका संस्कार दिख रहा है।  मुख्यमंत्री आपने कहा कि मनोज तिवारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता ने कौन सी कुर्बानी दी है। आप जैसे छोटी सोच वाले व्यक्ति कभी उन कुर्बानी को नहीं सोच सकता, जो गरीबों ने गरीबी से लड़ी है। मैने अपने पिता को आठवीं कक्षा में ही खो दिया था।

पूर्वांचल के छोटे गांव में रहता था। 24 साल तक साइकिल पर गरीबी के कारण नहीं चढ़ा। मेरे पिता जी संपूर्ण कपड़ा कभी नहीं पहन सके, लेकिन अपने दरवाजे से किसी को मायूस नहीं लौटने देते थे। उन्होंने तो अपने बच्चों को बेहतर संस्कार दिया है। पता नहीं आपको किसका संस्कार मिला है। तिवारी ने मुख्यमंत्री को सलाह दी कि, वे लोगों की समस्याओं का समाधान करें और केंद्र सरकार की योजनाओं को दिल्ली में लागू करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें