फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर अपने असली रंग में दिखे मनोज तिवारी

Fri, 13 Jan 2017 05:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा संकल्प दिवस कार्यक्रम में भाषण के साथ-साथ छेड़ी तान, पार्टी कार्यालय में गाया गाना 
विज्ञापन




युवा संकल्प दिवस कार्यक्रम में भाषण के साथ-साथ छेड़ी तान, पार्टी कार्यालय में गाया गाना


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली, 12 जनवरी
दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी बृहस्पतिवार को अपने असली रंग में दिखाई दिए। पार्टी कार्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती कार्यक्रम में उन्होंने भाषण के अंत में युवाओं को सरप्राइज दिया। वह भाषण खत्म करने से अपने फिल्मी सफर की बात करते हुए स्वयं को गाना गाने से रोक नहीं पाए। उन्होंने गैंग्स ऑफ वासेपुर में गाया अपना सुपरहिट गाना जिया हो बिहार के लाला पूरे जोश में गाया। इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं ने भी पूरे जोश के साथ उनका उत्साह बढ़ाया। मनोज तिवारी ने इस बात का पूरा ध्यान रखा कि वह अब दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हैं। इसलिए उन्होनें गाना गाते वक्त उसमें अपनी तरफ से दिल्ली का नाम भी जोड़ दिया।
कार्यक्रम में मनोज तिवारी ने युवाओं को भीम एप डाउनलोड कराया और अपने अंदाज में युवाओं को कैशलेस से जोडने की कोशिश की। वह मंच से भीम एप के बारे में बताने के बजाए युवओं के बीच पहुंच गए और भीम एप को डाउनलोड करने के साथ ही उसके इस्तेमाल का तरीका भी उन्हें समझाया। उन्होंने युवाओं को अपना मोबाइल भी दिखाते हुए कहा कि उनके मोबाइल में भी भीम एप डाउनलोड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती युवाओं के लिए समय-समय पर परिवर्तन लाने के लिए हमेशा एक संकल्प दिवस रहा है और आज हमें मोबाइल बैंकिंग एप्प अपनाने की शपथ लेनी चाहिए और कम से कम एक व्यक्ति को इसे समझाने और अपनाने के लिए सहायता करनी चाहिए। स्वामी विवेकानंद की शिक्षा युवाओं के लिए आज भी उतनी ही प्रासंगिक और प्रेरणादायक हैं जितनी वह 123 वर्षों पूर्व थी जब उन्होंने शिकागो में अपना भाषण दिया था।
--------
विनोद डबास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें