फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: होली के गीतों से मनोज तिवारी ने तिहाड़ जेल में भरे उत्सव के रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। होली के अवसर पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने तिहाड़ जेल नंबर-3 में आयोजित होली मिलन समारोह में शिरकत कर बंदियों को जीवन में सकारात्मक बदलाव का संदेश दिया। अपने लोकप्रिय भोजपुरी होली गीतों की प्रस्तुति से उन्होंने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। बंदी गीतों पर झूमते नजर आए और लंबे समय बाद त्योहार की खुशियां महसूस कीं। सामाजिक संस्था अधिकार मंच के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में बंदियों ने फूलों की होली खेली और संगीत की धुनों पर जमकर थिरके। कार्यक्रम में तिहाड़ के महानिदेशक देवेश चंद्र श्रीवास्तव (स्पेशल सीपी क्राइम, अतिरिक्त प्रभार) ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें