फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनी लांड्रिंग मामला: मनोज अरोड़ा ने ईडी पर लगाया वाड्रा का नाम लेने के दबाव का आरोप

Thu, 10 Jan 2019 06:22 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
robert vadra - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोर्ट ने राबर्ट वाड्रा के करीबी सहयोगी और मनी लांड्रिंग मामले में आरोपी मनोज अरोड़ा की अग्रिम जमानत याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से दो दिन में जवाब मांगा है। याचिका में मनोज अरोड़ा ने आरोप लगाया है कि ईडी इस मामले में उस पर नियोक्ता राबर्ट वाड्रा का नाम लेने का दबाव डाल रहा है।

विज्ञापन


पटियाला हाउस अदालत के विशेष सीबीआई जज अरविंद कुमार ने मनोज अरोड़ा के खिलाफ बेमियादी गैरजमानती वारंट जारी करने के आवेदन पर भी सुनवाई 11 जनवरी को तय की है। ईडी का कहना है कि मामला लंदन में 19 लाख पौंड की संपत्ति से जुड़ा है। यह संपत्ति राबर्ट वाड्रा की है और इसकी खरीद के लिए धन की व्यवस्था अरोड़ा ने की थी। यह संपत्ति फरार आर्म्स डीलर संजीव भंडारी की दुबई स्थित कंपनी के खाते से भुगतान करके खरीदी गई थी। इसके कुछ समय बाद स्काई लाइट ने भंडारी की कंपनी को करीब 19 लाख पौंड का भुगतान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें