फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशों में दिखेगी हरियाणवी संस्कृति

Tue, 02 Feb 2016 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कि हरियाणवी संस्कृति, हरियाणवी सांग, राग-रागनियां न सिर्फ देश में प्रदर्शित होंगी बल्कि इनकी धूम दूसरे देशों में भी मचेगी।
विज्ञापन


उन्होंने यह बात सोमवार को शहर के सेक्टर-44 स्थित एपीसेंटर में कही। वह यहां भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद और सांस्कृतिक कार्यविभाग के बीच करार के बाद कही।

कार्यक्रम में जाने-माने बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा, वियतनाम के राजदूत टोन सिन्ह थान भी मौजूद थे। हरियाणा सरकार के सांस्कृतिक कार्यविभाग की ओर से प्रधान सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी, आईसीसीआर के उप महानिदेशक नम्रता कुमार ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में समझौते पर हस्ताक्षर किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आज आईसीसीआर से हुए इस समझौते से हरियाणवी संस्कृति एवं कला को न केवल अपने देश बल्कि विदेश में भी प्रदर्शित किया जा सकेगा। आईसीसीआर और सूचनाएं जनसंपर्क व सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा दोनों आपस में मिलकर दूसरे देशों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे।

वहां के जो अच्छे कार्यक्रम होंगे, उन्हें यहां लेकर आएंगे। मनोहर लाल ने कहा कि सांग, राग और रागनियों का हरियाणा परंपरागत घर है। प्रदेश के लोक कलाकारों ने लोक गीतों, लोक कथाओं और सांगों के माध्यम से समाज के आचार व्यवहार, लोक जीवन, नैतिक मूल्यों और इतिहास की जानकारी दी जाएगी।

सीएम ने कहा कि प्रदेश की समृद्धि संस्कृति का प्रसार दूसरे देशों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले साल अप्रैल से गांव ब्लॉक और तहसील स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का एक अभियान चलाया गया है। जो स्थान रह गए हैं वहां पर अब ये सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाए जाएंगे।

सीएम ने कहा कि मार्च में गुड़गांव में प्रस्तावित ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में एक सत्र स्टार्टअप का होगा। जिसमें नव उद्यमियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समिट से पहले कुरूक्षेत्र और गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय हिसार में एक कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें