फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन की बात कार्यक्रम सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश : भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम ने पार्टी कार्यकर्ताओं, सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों को जोड़कर राष्ट्रीय भावना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। ग्रेटर कैलाश, करोल बाग, संगम कॉलोनी और अन्य क्षेत्रों में रविवार को कार्यक्रम सुनकर यह बात भाजपा नेताओं ने कही। साथ ही नेताओं ने युवाओं में राष्ट्रप्रेम और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने की अपील की।
ग्रेटर कैलाश में कार्यक्रम को सुनते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि जन संवाद और सामाजिक उपलब्धियों पर आधारित यह कार्यक्रम देशवासियों में सकारात्मक बदलाव और सामूहिक प्रयास की प्रेरणा देता है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और सांसद बांसुरी स्वराज ने भी प्रधानमंत्री के विचारों की सराहना की। वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस बार छठ महापर्व के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सिविक सेंटर में कहा कि मन की बात जन संवाद का एक प्रभावशाली मंच है, जो सामाजिक उपलब्धियों और नागरिक भागीदारी की प्रेरक कहानियों को सामने लाता है। केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, प्रदेश मंत्री किशन शर्मा, भाजपा संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता भी विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम सुनने के लिए उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें