फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली दरों पर सिसोदिया का भाजपा पर निशाना, बोले- यूपी सरकार 25 फीसदी कीमतें बढ़ाने जा रही है

Tue, 18 Jun 2019 08:43 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

- बोले मनीष सिसोदिया, यूपी सरकार 25 फीसदी कीमतें बढ़ाने जा रही है
- दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं को यूपी में भी उठानी चाहिए आवाज
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली की बिजली दरों का हवाला देते हुए भाजपा सरकारों को कटघरे में खड़ा किया है। सिसोदिया के मुताबिक, दिल्ली के भाजपा नेता तो राजधानी की बिजली के दामों पर प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि उनकी पार्टी के उत्तर प्रदेश सरकार गरमी में 25 फीसदी बिजली के दाम बढ़ाने जा रही है।

विज्ञापन


सिसोदिया ने कहा कि दिल्लीवालों को फिक्र छोड़कर भाजपा नेताओं ने अपनी पार्टी शासित प्रदेश सरकारों को कहना चाहिए कि वह दिल्ली जैसे बिजली अपने प्रदेश में भी मुहैया कराएं।मीडिया से बात करते हुए मंगलवार को मनीष सिसोदिया ने बताया कि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में पहले से ही बिजली के दाम दिल्ली से ज्यादा हैं। बावजूद इसके यूपी सरकार बिजली की दरें 25 फीसदी बढ़ाने जा रही है।

सिसोदिया ने अपनी जानकारी का स्रोत मीडिया रिपोर्ट्स को बताया है। मनीष सिसोदिया ने सलाह दी कि अब भाजपा के जो नेता दिल्ली में बिजली की कीमतों पर हंगामा करते हैं, वह भाजपा शासित उत्तर प्रदेश की सरकार के खिलाफ भी प्रदर्शन करें। प्रदेश की जनता को गरमी के मौसम में दोहरी मार पडने जा रही है। इस दौरान सिसोदिया ने दोनों प्रदेशों की बिजली दरों की भी चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें