आप सरकार के पहले दिन के कामकाज के बाद उठा मीडिया पर सचिवालय में पाबंदी का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। सरकार विपक्षी दलों और मीडिया की आलोचनाओं से घिर गई है।
इसी संदर्भ में आज दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा है कि मीडिया पर कोई बैन नहीं लगा है। उन्होंने ये भी कहा कि सरकार रोजाना साक्षात्कार दे रही है लेकिन अगर मीडिया सरकार को जनता से बात नहीं करने देगी तो यह बात गलत होगी।
मीडिया पर लगी पाबंदी को लेकर आलोचनाएं झेल रही आप सरकार ने कहा कि, 'पहले सरकार जनता से बात करेगी, फिर काम करेगी उसके बाद अगर समय बचा तो मीडिया से बात करेगी। इसे पाबंदी कह कर बदनाम करना ठीक नहीं है।'