फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष सिसोदिया: ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों की जांच के लिए समिति गठित, सरकार देगी पांच लाख का मुआवजा

Fri, 04 Jun 2021 02:34 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सिसोदिया ने ऑनलाइन ब्रीफिंग में कहा कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन संकट पैदा हो गया था और ऐसी खबरें हैं कि कुछ अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी के कारण मौत हुई थी।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : आप के यूट्यूब अकाउंट से वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को एलान किया कि दिल्ली सरकार ने ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों की जांच के लिए एक चार सदस्यीय विशेषज्ञ कमेटी गठित की है। हालांकि सिसोदिया ने बताया है कि सरकार इस समिति के गठन के लिए उपराज्यपाल की मंजूरी का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


सिसोदिया ने ऑनलाइन ब्रीफिंग में कहा कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन संकट पैदा हो गया था और ऐसी खबरें हैं कि कुछ अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी के कारण मौत हुई थी।

उन्होंने कहा, हमने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया और मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित करने का फैसला लिया। इस समिति में चिकित्सा विशेषज्ञ हैं। हमने उपराज्यपाल की मंजूरी के लिए फाइल भेजी है।
विज्ञापन


सिसोदिया ने कहा, यह समिति हफ्ते में एक बार बैठक करेगी और हर मामले पर गौर करेगी साथ ही यह फैसला भी करेगी कि क्या जीवनरक्षक गैस की कमी के कारण मौत हुई। जैसे ही उपराज्यपाल फाइल को मंजूर करते हैं तभी यह समिति काम करना शुरू कर देगी।
विज्ञापन


सरकार ने यह भी घोषणा की है कि ऑक्सीजन की कमी के कारण जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें