फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष सिसोदिया ने बताया दिल्ली में क्यों बुरी तरह से पिछड़ी आप

Thu, 13 Apr 2017 05:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : SELF
विज्ञापन
द‌िल्ली की राजौरी गार्डन व‌‌िधानसभा सीट के ल‌िए हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के मनज‌िंदर स‌िरसा ने भारी मतों से जीत हास‌िल की है।
विज्ञापन


वहीं दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरजीत स‌िंह की जमानत तक जब्त हो गई है। उपचुनाव के इस नतीजे ने ‌द‌िल्ली कांग्रेस में जान फूंक दी है क्योंक‌ि इसकी उम्मीदवार मी‌नाक्षी चंदेला को आप के उम्मीदवार से भी ज्यादा वोट म‌िले हैं और वह दूसरे नंबर पर रही हैं।

पर‌िणाम आने के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ‌मनीष सिसोदिया ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अब हम आगे के चुनावों की तैयारी करेंगे, जरनैल सिंह के पंजाब जाने से काफी लोग नाराज थे।
विज्ञापन


सिसोदिया आगे बोले कि हम दिल्ली की जनता के लिए दोबारा काम करेंगे और आगामी एमसीडी चुनाव दिल्ली सरकार के पिछले दो साल में किए गए काम के दम पर जीत कर दिखाएंगे।
विज्ञापन

'केजरीवाल को इस्तीफा दे देना चाह‌िए'

मनोज त‌िवारी - फोटो : ani
बीजेपी के जीतने के बाद द‌िल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा क‌ि दिल्ली की जनता को हृदय से धन्यवाद देता हूं। जिस तरह से आप के उम्मीदवार की जमानत जब्त हुई है उससे ये तय हो जाता है कि जैसे बीजेपी सोच रही है वो सही सोच रही है।

त‌िवारी ने आगे कहा क‌ि, अब यह स्पष्ट हो गया है क‌ि भाजपा द‌िल में भी है और द‌िल्ली में भी है।

वहीं जीतने वाले मनज‌िंदर स‌िरसा ने राजौरी गार्डन की जनता, पीएम मोदी और पार्टी का धन्यवाद द‌िया है। उन्होंने ये भी कहा क‌ि इस पर‌िणाम के बाद केजरीवाल को इस्तीफा दे देना चाह‌िए और द‌िल्ली में फ‌िर से चुनाव होने चाह‌िए। क्योंक‌ि आप पर से लोगों का भरोसा उठ चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें