फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बीजेपी माफी के लिए मांग रही भीख'

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीसीए घोटाले में वित्त मंत्री अरुण जेटली को क्लीन चिट दिए जाने की बात के विरोध में आम आदमी पार्टी ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर पूछा कि आखिर जेटली जी को क्लीनचिट देने की होड़ क्यों मची है?
विज्ञापन


दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि अभी तो जांच शुरू हुई है और बड़ा सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर जांच से बीजेपी और जेटली इतने डरे क्यों हुए हैं।

सिसोदिया ने आगे कहा कि जांच होने दीजिए फिर दोषी का नाम भी सामने आएगा। अगर जेटली जांच से नहीं डरते तो फिर वो दिल्ली सरकार द्वारा बनाई गई जांच आयोग का स्वागत करें और कहें कि वो हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही सिसोदिया ने पूछा कि अगर डीडीसीए में कोई घोटाला नहीं हुआ तो जेटली ये जवाब दें कि 16 हजार रुपए के हिसाब से प्रतिदिन लैपटॉप हायर करने की घटना हुई या नहीं।
विज्ञापन

'नहीं मांगूंगा माफी'

गौरतलब है कि बीजेपी ने रविवार को एक दिल्ली सरकार की एक कमेटी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा था कि इसमें कहीं भी जेटली जी का नाम नहीं है। इसलिए बीजेपी ने उन्हें क्लीन चिट दी थी और केजरीवाल को माफी मांगने के लिए भी कहा था।
BJP almost begging me for an apology. Sorry. I won't oblige them. Let Jaitley ji be cross-examined in defamation cases. Let truth prevail— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 28, 2015

भाजपा के इसी हमले पर आज केजरीवाल ने कई ट्वीट कर कहा कि बीजेपी मुझसे माफी की भीख मांग रही है। सॉरी मैं किसी से माफी नहीं मांगूंगा। जेटली को मानहानि केस में क्रॉस-एक्जामिन करने ‌दीजिए और सच बाहर आने दीजिए।

इसके बाद केजरीवाल ने ट्वीट किया था कि दिल्ली सरकार ने जेटली को किसी भी ऐसी जांच में कोई क्लीन चिट नहीं दी है, जिसमें गलत होने की रिपोर्ट तो है लेकिन किसने की है वो गलती ये कहीं नहीं लिखा।
No clean chit ever given by any Del govt probe. That report confirmed several instances of wrongdoings but did not fix responsibility(1/2)— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 28, 2015

केजरीवाल ने ये भी कहा कि वो जांच आयोग को कहेंगे कि डीडीसीए में जो भी गड़बड़ी हुई है उसकी जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाए।
It didn't mention ANYONE's name n recommended Enquiry Commission to fix responsibility, which we have done now(2/2)— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 28, 2015

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें