फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारम्परिक कला के लिए जियो! लिव इट है अद्भुत मंच: मनीष मल्होत्रा

Sun, 14 Oct 2018 04:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Manish Malhotra
विज्ञापन

नई दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन 2 में 20 अक्टूबर तक जारी जियो! लिव इट प्रदर्शनी एवम् आउटरीच कार्यक्रम के अन्तर्गत विश्व प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अप-क्लोज एंड पर्सनल में राजीव सेठी के साथ चर्चा में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान श्री अनंत गोयन्का, भारत में जापान के राजदूत केंजी हीरामत्सू, उनकी पत्नी पेट्रीसिया हीरामत्सू भी उपस्थित थे। 

विज्ञापन


जियो! प्रोजेक्ट एक स्वदेशी ब्रांड है, जो एशियन हेरिटेज फाउंडेशन द्वारा डिजाइन-प्रेरित, जापान सामाजिक विकास निधि द्वारा समर्थित और विश्व बैंक द्वारा नियंत्रित है। जियो ‘झारखंड, ओड़िशा और मध्य प्रदेश के सुविधाहीन जनजातीय समुदायों के लिये समावेशी व्यावसायिक मॉडलों का निर्माण' शीर्षक वाले ग्रांट प्रोजेक्ट को 2014 में लॉन्च किया गया था। 

इसे आजीविका का निर्माण करने एवं पारंपरिक सेक्टर्स को पुनर्जीवित करने की अपनी विश्वव्यापी पहलों के हिस्से के रूप में वर्ल्ड बैंक के माध्यम से जेएसडीएफ से आधिकारिक वित्तपोषण प्राप्त हुआ है। इसे वर्तमान में, डिजाइन-लेड हस्तक्षेप के माध्यम से सांस्कृतिक उद्योगों के लिये ग्रामीण शिल्पकारों की आजीविका के अवसरों को बेहतर बनाने के लक्ष्य के साथ एशियन हेरिटेज फाउंडेशन द्वारा लागू किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें