फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रार्थना करता तो मणिपुरी युवक को न लगता चाकू!

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौली में मंगलवार को एक मणिपुरी युवक को चाकू घोंपकर लूटने की कोशिश की गई थी। लेकिन मणिपुरी युवक केशुप्सीक्रेन अगर प्रार्थना करता रहता तो शायद वारदात नहीं होती। केशुप्सीक्रेन और उसके दोस्त ने तय किया था कि मंगलवार सुबह सात बजे तक दोनों चर्च में प्रार्थना करेंगे।
विज्ञापन


दोनों ने रात नौ बजे से सुबह सात बजे तक चर्च में प्रार्थना करना तय किया था। पुलिस को दोस्त ने बताया कि रात करीब तीन बजे केशुप्सीक्रेन प्रार्थना बीच में ही छोड़कर चला गया था।

नाबालिगों ने घोंपा था चाकू

महरौली थाना पुलिस ने देर रात मणिपुर युवक को चाकू घोंपकर उससे लूटपाट करने के आरोप में चार नाबालिगों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक मणिपुरी युवक से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।

तीन नाबालिग को दक्षिण जिले की एसटीएफ इंचार्ज राजेन्द्र सिंह की टीम ने पकड़ा है, जबकि एक नाबालिग को साकेत थानाध्यक्ष रितुराज की देखरेख में एसआई उपेन्द्र की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खुलासा किया है कि पीड़ित युवक द्वारा लूटपाट का विरोध करने पर उसे चाकू घोंपा था।

चाकू लगने से लीवर हुआ क्षतिग्रस्त

पुलिस के अनुसार, चाकू काफी बड़ा था जिसे बदमाशों ने केशुप्सीक्रेन के पेट में अंदर तक घुसा दिया था। इससे उसका लीवर क्षतिग्रस्त हो गया और काफी खून भी बह गया।

डॉक्टरों ने बताया कि युवक को 48 घंटे निगरानी में रखा गया है। इसके बाद ही उसकी हालत के बारे में कुछ कहा जा सकेगा। युवक की आंतों का ऑपरेशन किया गया है।
विज्ञापन

मणिपुरी भाइयों पर हमले के आरोप में 3 दबोचे

मणिपुर के दो भाइयों-गिनखनखुआन और बूम्ससुआनमंग से मारपीट के आरोप में अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने दो नाबालिग समेत तीन आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने बालिग आरोपी के खिलाफ मारपीट करने, जबरन रोकने और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

वहीं नाबालिग आरोपियों के खिलाफ थाने के रोजनामचे में शिकायत दर्ज की गई है। इनकी उम्र 15 से 16 वर्ष बताई जा रही है। आरोपी मदनगीर इलाके में रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें