फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डियर पार्क घूमने आया था, तालाब में डूब मणिपुरी युवक की गई जान

Tue, 22 Aug 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
सफदरजंग एंक्लेव स्थित डियर पार्क में मौजूद तालाब में सोमवार सुबह मणिपुरी युवक डूब गया। खबर मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


करीब दो घंटे बाद तालाब से युवक का शव निकाला गया। मृतक की शिनाख्त हॉरथन (22) के रूप में हुई है। वारदात के समय हॉरथन अपने दो दोस्तों के साथ डियर पार्क में घूमने आया था।

इसी दौरान वह तालाब में नहाने के लिए कूद गया। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। शुरूआती जांच के बाद आशंका व्यक्त की जा रही है कि वारदात के समय हॉरथन नशे में था। पुलिस उसके परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

बहन के साथ महारानी बाग में रहता था

demo pic
दक्षिण जिला के अतिरिक्त जिला पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि मूलरूप से मणिपुर का रहने वाला हॉरथन अपने कजिन व बहन के साथ 42, महारानी बाग में रहता था।

हॉरथन की बहन दिल्ली में नौकरी करती है। वहीं हॉरथन 27 जुलाई को मणिपुर से दिल्ली नौकरी की तलाश में आया था। सोमवार तड़के वह मणिपुर के ही दो युवक रिजत व युरथिंग के साथ घूमने के लिए डियर पार्क निकल गया।

इस दौरान 5.40 बजे पार्क में टहलने के दौरान दोनों दोस्त आगे चल रहे थे। अचानक तालाब के पास पहुंचकर हॉरथन कपड़े उतारकर तालाब में में कूद गया। तालाब काफी गहरा था। 
विज्ञापन

वारदात के समय हॉरथन नशे में था

demo pic
कुछ ही देर में वह डूब गया। सुबह करीब 6.00 बजे मामले की सूचना पुलिस को दी गई। कुछ देर बाद पुलिस, दमकल विभाग व बोट क्लब के गोताखोर मौके पर पहुंच गए। शव की तालाश शुरू हुई।

इधर हॉरथन की बहन व रिश्तेदार भी वहां पहुंच गए। करीब 8.00 बजे उसके शव को पानी से निकालकर मोर्चरी भेजा गया।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि वारदात के समय हॉरथन नशे में था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इसका पता चल जाएगा। फिलहाल पुलिस हॉरथन के दोस्तों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें