संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मानेसर क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब बनी हुई है। सोमवार को यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 214 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, यह स्तर खराब श्रेणी में आता है। इससे लोगों को प्रदूषण के बीच सांस लेने में परेशानी हो सकती है। खासकर सांस से जुड़ी बीमारियों से परेशान लोगों पर इसका असर अधिक होगा। जर्जर सड़कों से उड़ने वाली धूल भी प्रदूषण का एक कारण बन रही है। क्षेत्र में कूड़े में आग लगाने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। कूड़ा जलने से निकलने वाला धुआं हवा को और प्रदूषित करता है। इसे रोकने के लिए नगर निगम ने सख्ती बढ़ाई है। निगम ने अब तक करीब 30 से 40 हजार रुपये तक के चालान किए हैं।
खुले में कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ निगम की ओर से सख्त कार्रवाई की जा रही है। अब तक ऐसे मामलों में 30 से 40 हजार रुपये तक के चालान किए जा चुके हैं।
पुनीत कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम मानेसर