विशेष सफाई अभियान के तहत दो अक्तूबर को मंदिर मार्ग की बाल्मीकि बस्ती से प्रधानमंत्री क्लीन इंडिया कैंपेन की शुरुआत कर सकते हैं। इसके बाद इंडिया गेट पर मोदी झाड़ू चलेगी। फिर पूरे देश में स्वच्छ भारत अभियान के पखवाड़े का आगाज हो जाएगा।
महात्मा गांधी की जयंती (2 अक्तूबर) को पूरे देश में चलने वाले स्वच्छता अभियान की शुरुआत दिल्ली के बाल्मीकि मंदिर आश्रम से शुरू करने की योजना बनी है।
योजना पर पीएमओ की मुहर लगी तो मोदी यहां खुद हाथ में झाड़ू थाम कर सफाई करने के लिए प्रेरित करते दिखेंगे। मोदी के इस कार्यक्रम को लेकर प्रदेश भाजपा में एक बैठक भी हुई जहां यह सहमति बनी कि दिल्ली की बाल्मीकि मंदिर से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की जाए।