फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदकुशी या हत्या?: लोहा गलाने की फैक्टरी में भट्ठी में जलकर मैनेजर की मौत, भाई बोला- मालिक से हुआ था विवाद

Sat, 26 Nov 2022 09:14 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

औद्योगिक क्षेत्र यूपीएसआईडीसी के फ्री होल्ड एरिया में बागपत के खेकड़ा निवासी आसिफ अली की लोहा गलाने की फैक्टरी है। उसमें गाजियाबाद के सिहानी निवासी अनुराग त्यागी (40) पुत्र राजेंद्र प्रसाद बतौर मैनेजर कार्यरत थे। उनकी भट्ठी में गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन
इसी भट्ठी में गिरने से कर्मी की गई जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औद्योगिक क्षेत्र यूपीएसआईडीसी के फ्री होल्ड एरिया में संचालित लोहा गलाने की फैक्टरी की भट्ठी में जलकर उसके मैनेजर की मौत हो गई। मैनेजर के परिजनों ने फैक्टरी मालिक पर हत्या का आरोप लगाते हंगामा किया। जबकि, फैक्टरी मालिक का कहना है कि मैनेजर ने भट्ठी में कूदकर आत्महत्या की है। देर शाम तक परिजनों का हंगामा जारी रहा। पुलिस मैनेजर के शव को तलाश करने में जुटी थी।

विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र यूपीएसआईडीसी के फ्री होल्ड एरिया में बागपत के खेकड़ा निवासी आसिफ अली की लोहा गलाने की फैक्टरी है। उसमें गाजियाबाद के सिहानी निवासी अनुराग त्यागी (40) पुत्र राजेंद्र प्रसाद बतौर मैनेजर कार्यरत थे। अनुराग मूल रूप से मेरठ के किला परीक्षितगढ़ के रहने वाले थे। अनुराग त्यागी के भाई अरुण कुमार त्यागी ने बताया कि उनके भाई सुबह फैक्टरी आए थे। सभी कर्मचारियों को काम पर लगाकर खुद भी कार्य में जुटे थे। अरुण ने आरोप लगाया कि इसी बीच किसी बात को लेकर फैक्टरी के मालिक से अनुराग का विवाद हो गया।

इस पर फैक्टरी मालिक ने अनुराग को भट्ठी में फिंकवाकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने फैक्टरी में जमकर हंगामा किया। सूचना पर एसडीएम विवेक कुमार यादव, कोतवाली प्रभारी सतेंद्र कुमार सिंह के अलावा कपूरपुर और पिलखुवा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। भट्ठी में काफी देर तक अनुराग त्यागी का शव खोजा गया लेकिन सफलता नहीं मिली।

सीसीटीवी की हार्ड डिस्क गायब
अरुण ने बताया कि फैक्टरी में अनुराग त्यागी समेत दस मजदूर काम कर रहे थे। घटना के बाद फैक्टरी के सभी मजदूर फरार हो गए। कंपनी में लगे सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क भी गायब कर दी गई है।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। शव की तलाश की जा रही है। मामले में फैक्टरी के कुछ मजदूरों व अन्य कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -मुकेश कुमार मिश्र, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें