फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: केशवपुरम में व्यक्ति को गोली मारने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक व्यक्ति को गोली मारने वाले आरोपी केशवपुरम, दिल्ली निवासी जीशान अहमद इदरीसी को गिरफ्तार किया है। अदालत ने आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी हुआ था। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने बताया कि ये मामला दिवाली 2025 की रात हुई एक गंभीर घटना से संबंधित है। घटना में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या के इरादे से कई राउंड गोलियां चलाईं। भानु कुमार नामक एक व्यक्ति को गोली लगी थी। इससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। इंस्पेक्टर अनिल मलिक की टीम आरोपी की तलाश कर रही थी। इस टीम ने घेराबंदी चांद नगर, तिलक नगर इलाके में घेराबंदी कर आरोपी जीशान अहमद इदरीसी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पहले तीन मामलों में शामिल रहा है।
विज्ञापन

जीशान अहमद (27) लॉरेंस रोड, नई दिल्ली में रहता है। वह जल्दी पैसा कमाने की चाह में, वह बुरी संगत में पड़ गया और अपराध करने लगा। 13 फरवरी, 2020 को, उसने और उसके दो साथियों ने एक शिकायतकर्ता पर गोली चलाई थी। उसे सागरपुर, नई दिल्ली में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसे पंजाबी बाग के एक झपटमारी के मामले में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें