फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के दल पर 2018 में हमला करने वाला आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार

Sun, 15 Nov 2020 08:15 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के एक दल पर साल 2018 में कथित तौर पर गोली चलाने वाले 40 वर्षीय एक व्यक्ति को रविवार को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया गया।  उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर क्षेत्र में साल 2018 में दिल्ली पुलिस के एक दल पर हमला करने तथा गोली चलाने के एक मामले में वांछित आरोपी नसीम उर्फ भुक्कड़ मेवात का निवासी है और अपराध की कई वारदातों में शामिल रहा है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी दो साल से फरार था और दिल्ली की एक अदालत द्वारा उसे भगोड़ा अपराधी करार दिया गया था। उन्होंने कहा कि आरोपी लूटपाट, डकैती, गो-तस्करी और दिल्ली तथा हरियाणा में हत्या के प्रयास समेत 30 आपराधिक वारदातों में शामिल रहा है।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) पी एस कुशवाह ने कहा कि आरोपी को 12 नवंबर को गुरुग्राम के एक मॉल के पास से गिरफ्तार किया गया और उस पर कानून की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा कि सितंबर 2018 में नसीम और उसके छह साथियों ने तिमारपुर से गोवंश की चोरी की थी। पशुओं को ट्रक में लादने के बाद जब वे भागने की कोशिश कर रहे थे तब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। पुलिस की पीसीआर वैन ने आरोपियों का पीछा किया और वजीराबाद फ्लाईओवर के पास उनके वाहन को रोका। पुलिस पर गोली चलाने के बाद सभी आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए थे।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि लगभग दो सप्ताह बाद गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार कर लिए गए थे लेकिन नसीम और उसके चार साथी फरार थे। नसीम ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वह मेवात क्षेत्र में छिपा था और अपने साथियों के साथ आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें