फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले किशोरी को अगवा कर किया दो बार दुष्कर्म अब परिवार को दे रहा ये धमकी

Fri, 21 Jul 2017 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
किशोरी को अगवा कर उससे दो बार दुष्कर्म करने का आरोपी लखन अब पीड़ित परिवार को धमकियां दे रहा है। पीड़ित परिवार के मुखिया ने पुलिस आयुक्त डॉ. हनीफ कुरैशी से शिकायत की है।
विज्ञापन


आरोप है कि लखन पीड़ित के घर में घुस आया और केस वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस आयुक्त ने आरोपी लखन की गिरफ्तारी जल्द करने के आदेश एसीपी क्राइम राजेश चेची को जारी किए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए शहर की सभी क्राइम ब्रांच टीमें सक्रिय हो गई हैं।

सूरजकुंड थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी को गांव का ही लखन 14 जुलाई की रात घर के बाहर बुला अगवा कर ले गया था। एक अनजान जगह पर लखन ने चार व्यक्तियों की मौजूदगी में किशोरी को कई बार हवस का शिकार बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 जुलाई की रात करीब एक बजे हुई घटना

demo pic
पीड़िता के पिता ने जब पुलिस में शिकायत की धमकी दी तो 16 जुलाई की रात करीब एक बजे लखन किशोरी को उसके घर की छत पर छोड़कर भाग गया था। पीड़िता ने पुलिस के सामने लखन की सच्चाई बताई थी।

पुलिस ने 16 जुलाई को किशोरी के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए थे। पीड़ित परिवार के मुताबिक लखन की सबसे बड़ी बेटी किशोरी की ही उम्र की है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस का दबाव बढ़ने पर लखन के परिवार वाले बुधवार शाम घर पर आकर धमकी दे गए।

दिल्ली के एक गैंग से लखन का संबंध होने की बात कहते हुए पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी गई। पुलिस जांच में यह सामने आया कि लखन ने किशोरी को दो साल पहले से अपने जाल में फंसा रखा है।

वह किशोरी को पहले दिन भर के लिए लेकर गायब हो चुका है। एसएचओ सूरजकुंड पंकज कुमार ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें