फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

71 साल के बुजुर्ग ने 7 साल के बच्चे से किया कुकर्म, पड़ोसी युवक ने पकड़ा रंगेहाथ

Fri, 21 Jul 2017 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

71 वर्षीय वृद्ध ने 7 साल के बच्चे से किया कुकर्म 
सात साल के बच्चे को हवस का शिकार बनाया 
- दलित किशोरी से भी यौन हिंसा 

 
विज्ञापन
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औद्योगिक नगरी में नाबालिगों को यौन हिंसा का शिकार बनाए जाने के मामलेे नहीं थम रहे हैं। सेक्टर सात में 71 वर्षीय वृद्ध ने सात साल के मासूम को हवस का शिकार बना डाला तो सराय ख्वाजा एक किशोरी यौन हिंसा का शिकार बनी।
विज्ञापन


विरोध करने पर मनचले ने उसके साथ हाथापाई की। दोनों मामलों की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। मूलरूप से यूपी निवासी एक दंपति अपने दो बच्चों के साथ सेक्टर-7 थानाक्षेत्र अंतर्गत गांव में किराए के मकान में रहता है।

कंपनी में नौकरी करने वाले पति-पत्नी बुधवार सुबह ड्यूटी पर चले गए। घर पर 10 साल का बड़ा बेटा और सात साल का छोटा बेटा थे। पड़ोस में रहने वाला 71 वर्षीय भगवान सिंह छोटे बेटे को खेल खिलाने के बहाने अपने कमरे पर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी युवक ने गंदी हरकत करते देखा

बच्ची से रेप
यहां उसने बच्चे को हवस का शिकार बना डाला। पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने बुजुर्ग को बच्चे के साथ गंदी हरकत करते देख लिया। उसने पड़ोस में रहने वाले बच्चे के मामा मामी को इसके बारे में बताया।

मामा मामी ने पुलिस में शिकायत की। मामले की जांच कर रहे एएसआई वीरसेन ने बताया कि भगवान सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय दलित किशोरी ने एक युवक के खिलाफ उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और जान से मारने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। मामला दलित उत्पीड़न से जुड़ा होने की वजह से जांच एसीपी क्राइम अगेंस्ट वूमन पूजा डाबला को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें