फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिलीवरी बॉय बनने का सपना टूटा: बाइक चोरी कर खरीदनी थी नई मोटरसाइकिल, पुलिस ने कहानी में डाला 'रिवर्स गियर'

Thu, 12 Feb 2026 06:10 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

डिलीवरी बॉय की नौकरी पाने के लिए बाइक खरीदने के पैसे न होने पर 30 वर्षीय आदित्य ने वाहनों की चोरी का रास्ता अपनाया। उसने एक बाइक और एक स्कूटी चुराई, लेकिन चोरी की बाइक बेचते समय ही द्वारका जिला पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
डिलीवरी बॉय की नौकरी के लिए युवक बन गया चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एप आधारित कंपनी और ट्रांसपोर्ट कंपनी में डिलीवरी बॉय की नौकरी के लिए एक युवक के पास बाइक खरीदने के पैसे नहीं थे। उसने वाहनों की चोरी कर उसे बेचकर नई बाइक खरीदने का फैसला किया। उसने एक बाइक और स्कूटी चोरी कर ली, लेकिन बाइक को बेचने के दौरान ही द्वारका जिला पुलिस ने उसे छावला से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान नजफगढ़ निवासी 30 साल के आदित्य के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से बाइक और स्कूटी बरामद की है।

विज्ञापन

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा वाहन चोरी, झपटमारी और चोरी के मामलों की छानबीन कर रही थी। पुलिस टीम घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी थी। इस दौरान पुलिस को एक वाहन चोर के बारे में पता चला। पुलिस वाहन चोरी कर उसके भागने की दिशा में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही थी। 

इसी बीच 9 फरवरी को हवलदार मनीष को सूचना मिली कि एक वाहन चोर छावला इलाके में चोरी की बाइक बेचने का प्रयास कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई और इलाके में पहुंची। काफी ट्रैप लगाने के बाद पुलिस ने आरोपी आदित्य कुमार को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके निशानदेही पर बिंदापुर इलाके से चुराई गई एक स्कूटी बरामद कर ली। 
विज्ञापन

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि गाड़ी चोरी करने का मकसद एप आधारित कंपनी और ट्रांसपोर्ट में डिलीवरी बॉय की नौकरी करने के लिए वह वाहनों की चोरी कर रहा था। वह इन वाहनों को बेचकर नई बाइक लेना चाहता था। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी से दो मामले सुलझाने का दावा किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें