फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दिल्ली रहने लायक नहीं..गांव चले जाएंगे': बेटे की मौत पर रोते-रोते बोले पिता- सेहरा सजाना था, अर्थी सजानी पड़ी

Thu, 15 Jan 2026 09:46 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पिता लक्ष्मण ने रोते हुए कहा कि दिल्ली अब रहने लायक नहीं बची है। बवाना जेजे कॉलोनी में आए दिन इस तरह के वारदातें हो रही हैं। हम यहां नहीं रहेंगे, वापस अपने गांव चले जाएंगे।
विज्ञापन
मृतक रंजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में रंजन की मौत से उसके परिवार के साथ इलाके में रहने वाले लोग गमजदा हैं। पिता लक्ष्मण महतो का रो-रोककर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि हम बेटे के लिए रिश्ते तलाश कर रहे थे। इसी साल उसकी शादी करनी थी। बेटे की शादी के लिए गांव में रहने वाले कई रिश्तेदारों से बात भी हुई थी। उन लोगों ने कई रिश्ते भी दिए थे। बेटा का सेहरा सजाना था लेकिन अर्थी सजानी पड़ी।

विज्ञापन

बहुत समझदार था रंजन
उन्होंने बताया कि रंजन काफी समझदार था और अपनी जिम्मेदारी समझता था। वह अपने काम को लेकर काफी गंभीर रहता था। एक एक पैसा वह उनको लाकर देता था। उसे भी इस बात की जानकारी थी कि उसकी शादी की बात हो रही है। इसलिए वह अपने काम पर ज्यादा ध्यान देता था। उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। उन्होंने कहा कि वह पुलिस से मांग करते हैं कि उनके बेटे के हत्यारे को सख्त से सख्त सजा मिले।

दिल्ली अब रहने लायक नहीं
पिता लक्ष्मण ने रोते हुए कहा कि दिल्ली अब रहने लायक नहीं बची है। बवाना जेजे कॉलोनी में आए दिन इस तरह के वारदातें हो रही हैं। उन्होंने बताया कि वारदात से पहले बेटा उनसे मिलकर गया था। किसी ने उन्हें बताया कि रंजन को हमलावरों ने चाकू मार दिया है। उन्हें विश्वास नहीं हो पा रहा था। अस्पताल पहुंचने पर पता चलता है कि उसकी मौत हो चुकी है। घटना के बाद से उसकी मां सुदामा बेसुध है। होश में आते ही अपने बेटी की तलाश करने लगती है और फिर जोर से चीखती है कि बदमाशों ने बेटे को मार दिया। 
विज्ञापन

दिल्ली छोड़ देगा परिवार
रंजन के बड़े भाई राजा ने बताया कि ऐसे हालत में अब उनका परिवार दिल्ली छोड़ देगा। वह अपना घर बेचकर गांव चले जाएंगे। बवाना जेजे कॉलोनी अब रहने लायक नहीं है। लेकिन उन्होंने कहा कि वह अपने भाई के कातिल को सजा दिलाकर रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें